टी-10 क्रिकेट लीग का दूसरा सीजन 23 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच युएई में खेला जाना हैं. बता दें, कि इस टुर्नामेंट में अभिनेता सोहैल खान की टीम मराठा अरेबियंस भी खेलती हैं. भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस सीजन के लिए मराठा अरेबियंस टीम के बल्लेबाजी कोच है.
आपकों बता दें, कि साल 2017 के सीजन में सहवाग ने बतौर कप्तान इस टीम के लिए खेला था. अब सहवाग बतौर बल्लेबाजी कोच इस टीम के साथ जुड़ेंगे.
राशिद खान को भी इस सीजन के लिए किया हैं टीम में शामिल

मराठा अरेबियंस ने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और पाकिस्तान विकेटकीपर कामरान अकमल को इस सीजन के लिए अपनी टीम में रिटेन किया है.
वहीं अफगानिस्तान के करिश्माई स्पिनर राशिद खान को भी टीम में जोड़ा है. राशिद खान के टीम में शामिल होने के चलते मराठा अरेबियंस खिताबी जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं.
सोहैल खान ने बताया राशिद खान को अपना पसंदीदा क्रिकेटर

मराठा अरेबियंस के ओनर सोहैल खान ने राशिद खान को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा, “राशिद खान मेरे पसंदीदा क्रिकेट हैं, उनकी प्रतिभा लाजवाब हैं. मैं उनके खेल को काफी पसंद करता हूं.”
सोहैल खान ने इस टूर्नामेंट को लेकर कहा, “मुझे लगता हैं, कि इस साल का टी-10 क्रिकेट और ज्यादा शानदार रहेगा. पिछले बार इस टुर्नामेंट का पहला सीजन था, इसलिए लोगो को इसके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था, लेकिन इस बार सभी लोग इस लीग को लेकर उत्साहित हैं.
यह फॉर्मेट काफी छोटा हैं, लेकिन उतना ही इस फॉर्मेट में रोमांच हैं और इस सीजन ने यह बात पिछले सीजन भी साबित की थी. इस सीजन को लेकर तो हर कोई काफी उत्साहित हैं, इसलिए यह इस बार और ज्यादा विख्यात होने वाला हैं. मैं इस सीजन के लिए अपनी टीम व इस सीजन की बाकि टीमों को शुभकामनाएं देता हूं.”
@SohailKhan says @rashidkhan_19 is one of his favorites and is super excited to see him play. Watch the interview to know what all is in store fo you this T10 League season 2! @T10LeagueTweets #T10StandsTall #AalaReAala pic.twitter.com/XwLKO9VxYN
— Maratha arabians (@MarathaArabians) October 3, 2018
The post सोहैल खान ने इस विदेशी खिलाड़ी को बताया अपना फेवरेट appeared first on SportzWiki Hindi.