जोहान्सबर्ग, एंटिगा, ट्रेंटब्रिज दुनियाभर में कही भी भारत का मैच हो सचिन का यह प्रसंशक मैदान पर भारत का तिरंगा झंडा लहराता हुआ नज़र आता हैं. सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन कहे जाने वाले सुधीर सचिन के साथ कई अहम मौको पर नज़र भी आ आते हैं. सचिन तेंदुलकर की दीवानी के साथ-साथ सुधीर की ज़िन्दगी का एक ऐसा पहलु भी है, जिसे आप जानकर चौंक जायेगे.
सचिन तेंदुलकर के सुपर फैन कहे जाने वाले सुधीर कुमार चौधरी मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं, कुछ लोग उन्हें सुधीर गौतम के नाम से भी जानते हैं. सचिन के प्रति सुधीर की दीवानगी का आलम यह हैं, कि उन्हें यह भी नहीं पता कि वह आखिरी बार अपने परिवार से कब मिले थे और कब उन्होंने अपने पिताजी से बात की थी.
पूरा शरीर भारत के तिरंगे झंडे के रंग रंगकर, छाती पर तेंदुलकर लिखकर मैदान पर जाने वाले सुधीर कुमार चौधरी हमेशा अपने साथ पॉवर बैंक रखते है, जिससे कभी भी उन्हें मोबाइल बंद होने की समस्या से ना जूझना पड़े.
हैरानी वाली बात यह है, कि हमेशा मोबाइल अपने पास रखने वाले सुधीर अपनी एकलौती बहन तक का फोन नहीं उठाते हैं. परिवार के बारे में सवाल पूछे जाने पर सुधीर कहते है कि उनके पास इतना समय नहीं कि अपने परिवार वालो से बात कर सके या मिल सके. सुधीर ज्यादतर मौको पर विदेशो में होते है या ट्रेवल कर रहे होते हैं.
क्रिकेट के स्टेडियम पर, न्यूज़ चैनल और न्यूज़पेपर पर छाए रहने वाले सचिन के सुपर फैन्स सुधीर 3 नौकरिया छोड़ चुके हैं.
सुपरफैन की जिंदगी जीने वाले सुधीर गौतम अपने परिवार से बेहद दूर जा चुके है और वह अपने परिवार के बारे में ज्यादा बात करने में शांतिप्रद महसूस नहीं करते हैं. सचिन और क्रिकेट की ऐसी भी क्या दीवानगी है जो सुधीर अपने परिवार के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचते हैं.
पर यह कहा तक सही हैं, भला कोई सिर्फ क्रिकेट और सचिन के प्रति अपने गहरे प्रेम के कारण अपने परिवार को कैसे भूल सकता हैं. इस कदर कैसे कोई अपने परिवार को नज़रंदाज़ कर सकता हैं.
क्या सुधीर का अपने बूढ़े माता पिता के प्रति कोई फ़र्ज़ नहीं हैं. माना क्रिकेट में सुधीर की जान बस्ती हैं, पर उनके बूढ़े माता पिता के कमजोर दिल में तो बेटे का प्यार ही बस्ता हैं ना.
सुधीर बहुत कम अपने घर जाते हैं. ज्यादातर क्रिकेट के मैदानों पर देश के खिलाड़ियों का ही उत्साह और जोश बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं. जब सुधीर देश और क्रिकेट के प्रति अपने समर्थन और जिम्मेदारी को कम नहीं होने देते, लेकिन जब सवाल उनके माता पिता के प्रति उनकी जिम्मेदारी आ आता हैं तो सुधीर वह क्यों चुप्पी साध लेते हैं. इसका साफ़ मतलब तो यही हुआ ना जो कर्तव्य उनका देश के प्रति हैं, वो कर्तव्य अपने माता पिता के लिए नहीं हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े प्रसंशक सुधीर गौतम का काला सच, परिवार के साथ करते हैं ऐसा बर्ताव appeared first on SportzWiki Hindi.

