स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन इन दिनों वो विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में खेल रहे है और उनका बल्ला जमकर बरस रहा है। हाल ही में उन्होंने शतक लगाकर सभी को हैरान कर दिया । लेकिन इस बीच उनका एक बयान सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने संन्यास पर एक बयान दिया है ।
37 वर्षीय गंभीर ने कहा कि अभी भी उनकी भावनाएं क्रिकेट से जुड़ी हुई हैं और जब तक ऐसा है वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लेंगे । उन्होंने आगे कहा, 'जिस दिन मेरे अंदर से क्रिकेट से जुडी भावना खत्म हो गई उस दिन मैं संन्यास के बारे में सोचूंगा ।' आईपीएल खेलने को लेकर गंभीर ने कहा कि पिछले 11 सालों में IPL पहले से ज्यादा मुश्किल और चुनौती भरा हो गया है । गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहा , 'जब तक मैं रन बनाता रहूंगा मैं खुश रहूंगा। रन बनाते रहना, जीतते रहना मुझे खुश रखता है ।'
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के लिए काफी समय क्रिकेट खेला । उन्होंने साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में अहम भूमिका निभाई थी । उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर भारत ने वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया था ।
यह भी पढ़े:-
इस पार्टी के कार्यकर्ता ने पृथ्वी शॉ को दी क्रिकेट छोड़ने की धमकी !
IndvWI: अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही पृथ्वी शॉ ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड
Herald