Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर से मिले फिर हुआ कुछ ऐसा

अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा देने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की है. शॉ ने अभी हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए करियर की जबरदस्त शुरुआत की. वह डेब्यू में ही शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं.

पृथ्वी शॉ ने अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेला. अपने इस डेब्यू टेस्ट में बेख़ौफ़ अंदाज़ से खेलते हुए उन्होंने 134 रनों की शतकीय पारी खेली थी.

इसके बाद दूसरे टेस्ट में भी पहली पारी में 70 और दूसरी पारी में 33 रन बनाकर नाबाद रहे. सीरीज में सबसे ज्यादा रन शॉ के बल्ले से ही निकले. जिसके चलते वह मैन ऑफ़ द सीरीज बने.

यह भी पढ़ें – आईपीएल के इन 11 खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी नहीं करेगी रिलीज

अंतरराष्ट्रीय करियर की अच्छी शुरुआत के बाद मिले अपने आदर्श से 

पृथ्वी शॉ अपना आदर्श सचिन तेंदुलकर को मानते हैं. अब अपने टेस्ट करियर की अच्छी शुरुआत के बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर से आशीर्वाद बाद लिया है. सचिन के साथ की तस्वीर उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है.

कम उम्र में टेस्ट में डेब्यू करने वाले चौथे भारतीय 

पृथ्वी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए. पहले नंबर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में टेस्ट में डेब्यू किया था. इसके बाद विजय मेहरा और एजी मिल्खा सिंह का ना शामिल है. अब इस लिस्ट में चौथा नाम शॉ का जुड़ गया. शॉ ने ये कारनामा उम्र 18 वर्ष 329 दिन में किया.

अब भारतीय टीम को दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. जिसके लिए पृथ्वी ने अपनी जगह पक्की करली है. अगर वह वहां भी अच्छा करने में सफल रहते हैं तो टीम में अपनी जगह सीमेंटड कर लेंगे.

यह भी पढ़ें – दूसरे वनडे के लिए भारत ने घोषित की 12 सदस्यी टीम

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर से मिले फिर हुआ कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.