ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ पिछले कुछ महीनों से बॉल टेंपरिंग के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 12 महीनों का प्रतिबंध झेल रहे हैं इसी बीच उन्होंने एक और टी-20 क्रिकेट लीग में खेलने का फैसला किया है।

स्टीवन स्मिथ ने किया पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला
जी हां हाल ही में ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग और कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ने अब एक और टी-20 क्रिकेट लीग में खेलने की तैयारी कर ली है।

स्टीवन स्मिथ अपने पर लगे 12 महीनों के प्रतिबंध के कारण क्रिकेट के मैदान से दूर रहने के कारण ऐसे उतावले नजर आ रहे हैं कि अब उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग के चौथे सीजन में खेलने का फैसला किया है।
स्टीवन स्मिथ ने इसी साल बॉल टेंपरिंग कांड को दिया था अंजाम
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के द्वारा पिछले ही कुछ सालों से आयोजित किए जाने वाले पाकिस्ता सुपर लीग टी-20 में पाकिस्तान के साथ ही कई विदेशी स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आते हैं और अब उन्हीं में से स्टीवन स्मिथ भी दिख सकते हैं।

इसी साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दौरान स्टीवन स्मिथ की जानकारी में उनके युवा खिलाड़ी कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने बॉल टेंपरिंग के कांड को अंजाम दिया। जिसके क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कड़ी कार्यवाही करते हुए वार्नर, स्मिथ पर 12 महीनों और बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीनों का प्रतिबंध लगा दिया।
पाकिस्तान सुपर लीग के लिए स्मिथ का नाम रजिस्टर्ड- रिपोर्ट
वहीं आपको बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग के चौथे सीजन के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। ये सीजन अगले साल यानि 2019 में 14 फरवरी से 17 मार्च के बीच संभावित है।
Breaking! Steve Smith enters his name in Pakistan Super League's draft. #PSL4
— Mazher Arshad (@MazherArshad) October 4, 2018
इस सीजन के लिए लगने वाली नीलामी में रिपोर्ट के मुताबिक स्टीवन स्मिथ का नाम भी रजिस्टर्ड हो गया है ऐसे में किसी टीम में शामिल होने पर स्टीवन स्मिथ की मौजूदगी भी नजर आ सकती है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post BREAKING: पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे स्टीवन स्मिथ, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने किया था प्रतिबंधित appeared first on SportzWiki Hindi.