Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CONFIRMED: दिल्ली डेयर डेविल्स ने इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को बनाया अपना नया कोच

कुछ दिन पहले तक खबरें आ रही थी, कि मोहम्मद कैफ बतौर बल्लेबाजी कोच दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के साथ जुड़ेंगे. आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ही आईपीएल 2019 सीजन के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कोच रहेंगे, लेकिन मोहम्मद कैफ भी अब पोंटिंग के साथ मिलकर डेयरडेविल्स के खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का अभ्यास कराएँगे.

गुजरात लायंस के भी रह चुके है बल्लेबाजी कोच 

मोहम्मद कैफ ने इसी साल सभी फॉर्मेट से क्रिकेट को अलविदा कहा था. 37 वर्षीय मोहम्मद कैफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट मैचों में 32.84 की औसत से 624 रन बनाये हुए हैं. वहीं उन्होंने भारत के लिए अपने खेले 125 वनडे मैचों में 32.01 की औसत से 2753 रन बनाये हुए हैं.

उन्होंने आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल और आरसीबी की टीम के लिए खेला हुआ हैं. उन्होंने 29 आईपीएल मैचों में 14.39 की औसत से 259 रन बनाये हुए हैं. वह आईपीएल में गुजरात लायंस की टीम को कोचिंग दे चूके हैं.

प्रवीण आमरे भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे

सूत्रों के अनुसार, पिछले सीजन के बल्लेबाजी कोच प्रवीण आमरे भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे. वह अपनी नई भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं. हालाँकि, आईपीएल नीलामी के बाद उनका अनुबंध खत्म हो रहा हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी उन्हें भी बरकरार रखना चाहती हैं.

टीम का नाम बदलने पर भी किया जा रहा विचार 

दिल्ली डेयरडेविल्स के नये साझेदार, जेएसडब्लू फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने के बाद से कुछ बदलाव करने के इच्छुक हैं. जेएसडब्लू के आने के बाद सीईओ हेमंत दुआ को किसी दूसरे पद पर भेज दिया हैं. इसके अलावा टीम का नाम बदलने पर भी विचार किया जा रहा हैं.

2018 के सीजन में आखिरी पायदान पर रहने के बाद टीम प्रबन्धन नाम बदलने के मसले पर भी विचार कर रही हैं. हालाँकि, इस मामले में दिल्ली के अधिकारी ने कहा, अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ हैं. जब वक्त आएगा तो हम खुद इसका ऐलान कर देंगे.

बता दें, की दिल्ली की टीम आईपीएल इतिहास में एक भी बार फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाई है. आईपीएल 2018 में भी दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रदर्शन निराशाजनक ही था. वह आईपीएल 2018 में अपने 14 मैच में से 5 मैचों में जीत दर्ज कर पाई थी और सबसे निचले स्थान पर रही थी.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post CONFIRMED: दिल्ली डेयर डेविल्स ने इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को बनाया अपना नया कोच appeared first on SportzWiki Hindi.