भारतीय टीम के पूर्व महान लेग स्पिनर कुंबले आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. अनिल कुंबले को उन खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा जाता हैं. जो कभी भी हार नहीं मानते थे और उनका क्रिकेट करियर भी इस बात को अच्छे से बयां करता हैं. कुबंले क्रिकेट जगत में जंबो के नाम से मशहूर थे.
जंबों ने अभी तक टेस्ट मैच में 619 तथा वन-डे में 337 विकेट चटकाए हैं. इंडियन टीम की तरफ से ये वन-डे और टेस्ट का रिकॉर्ड हैं. तो आइये आज हम जानते हैं रिकॉर्डधारी गेंदबाज अनिल कुंबले के क्रिकेट करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में……….

एक पारी में 10 विकेट चटकाए
कुंबले के नाम पर वैसे तो कई सारे रिकॉर्ड दर्ज है. मगर टेस्ट मैच के दौरान एक पारी में 10 विकेट चटकाने का उनका रिकॉर्ड कोई नहीं भूल सकता. 1999 में कुंबले ने ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था. बता दे ऐसा कारनामा दुनिया के सिर्फ दो ही गेंदबाज कर पाए हैं. एक जिम लेकर और दूसरे अनिल कुंबले.
फिरोजशाह कोटला में लिए सबसे ज्यादा विकेट
कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट के मैदान पर कई बल्लेबाजों के विकेट चटकाए हैं, लेकिन एक मैदान ऐसा हैं जहां कुंबले ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर अनिल कुंबले ने 7 टेस्ट मैचों के दौरान 58 विकेट चटकाए हैं.

कुंबले का क्रिकेट करियर
1990 में कुंबले ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था. भारतीय गेंदबाज ने करीब 18 साल तक टेस्ट मैच खेले. कुंबले ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2008 ने कंगारुओं के खिलाफ खेला था, जिसमे कुंबले ने एक मैच के दौरान 35 बार पांच विकेट,8 बार दस विकेट गिराए थे.
अगर इनके वनडे क्रिकेट करियर की बात करे तो इन्होने 1990 में डेब्यू किया था, और अपना आखिरी वनडे मैच 2007 में बरमूडा के खिलाफ खेला था. कुंबले अपनी जादुई गेंदबाजी के लिए मशहूर थे, लेकिन इंटरनेशनल करियर में इनके खिलाफ एक टेस्ट शतक भी हैं.

कुंबले को किसने बोला जंबों
कुंबले को जब भारतीय टीम का कोच बनाया गया. तब उन्होंने अपने फैंस के साथ टि्वटर पर लाइव शो किया था. शो के दौरान उनके एक फैन ने उनसे उनके जंबो नाम के बारे में पूछा कि, ये नाम आपका किसने रखा?
इस सवाल का जवाब देते हुए अनिल कुंबले ने कहा,
“मुझे पहली बार ‘जंबो जेट’ के नाम से पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने बुलाया था. बाद में नाम से जेट नाम तो हट गया, लेकिन उनके साथी उन्हें जंबो के नाम से बुलाने लगे.”

कई सारे अवार्ड पर रहा जंबो का कब्जा
कुंबले इंडियन टीम के शानदार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. वह टीम के कोच भी रहे हैं. वहीं 1995 में इस खिलाड़ी को खेल पुरस्कार ‘अर्जुन अवार्ड’ भी दिया जा चुका हैं.
1996 में अनिल कुंबले का नाम विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर से भी जुड़ गया. इसके अलावा भारत सरकार ने कुंबले को पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post HBD कुंबले: 48 साल के हुए अनिल कुंबले बताया किसने दिया “जंबो” नाम appeared first on SportzWiki Hindi.