स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में सम्पन्न हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 139 और 45 रन बनाकर विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में नम्बर 1 टेस्ट बल्लेबाज बने हुए है। भारत ने वेस्टइंडीज को राजकोट में खेले गए पहले मैच में पारी और 272 रन से और हैदराबाद में खेले दूसरे मैच में 10 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीती।
सीरीज में इस शानदार प्रदर्शन का इनाम अधिकतर खिलाड़ियों को टेस्ट रैंकिंग में ऊपर आकर मिला है। टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे जिसने दोनों मैचों में 41 और 80 रन की पारी खेली थी, उसे रैंकिंग में 4 स्थान का इजाफा हुआ है और अब रहाणे टॉप 20 में शामिल हो गए है। टीम में शामिल दो युवा खिलाडियों पृथ्वी शॉ और रिषभ पंत, जिनके लिए यह सीरीज शानदार साबित हुई, इन दोनों खिलाडियों ने भी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है।
अपने करियर के पहले ही टेस्ट मैच में शतक और दूसरे मैच में अर्धशतक लगाने वाले पृथ्वी शॉ टेस्ट रैंकिंग में 13 स्थान ऊपर आकर 60वें स्थान पर पहुँच गए है वहीं दोनों टेस्ट मैचों की दोनों परियों में 92 रन बनाने वाले पंत 23 स्थान की छलांग लगाकर 62वें स्थान पर आ गए है।
अगर गेंदबाजों की बात करें दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाने वाले उमेश यादव 4 स्थान ऊपर आकर टॉप 25 गेंदबाजों में शामिल हो गए है। वहीं रविंद्र जडेजा चौथे और रविचंद्रन आश्विन आठवें स्थान पर बने हुए है।
Herald