Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC वनडे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा, टॉप में रहें ये खिलाड़ी   

इंटरनेट डेस्क। हाल ही में भारतीय टीम ने 7वीं बार एशिया कप में जीत दर्ज करके यह साबित कर दिया है की वह फिर से विश्व विजेता बनने के लायक है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने एशिया कप के फाइनल मुकाबलें में बांग्लादेश को तीन विकेट से मात दी। साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। एशिया कप खत्म होंने के साथ ही आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिग जारी की गयी जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को अच्छा फायदा हुआ अपने प्रदर्शन के कारण कई खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है।

हाल ही में जारी आईसीसी वन-डे रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया है इस लिस्ट के शीर्ष दो स्थानों पर भारतीय खिलाड़ियों ने अपना कब्जा जमाया है पहले स्थान पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बरकरार है वही दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा ने जगह बनायी हैं। इस मामलें में शिखर धवन भी पीछे नही रहें है शिखर धवन को हाल ही में एशिया कप में मैन आॅफ द सीरीज चुना गया इसका फायेदा उनको आईसीसी वन-डे रैंकिंग में भी हुआ अब शिखर धवन पांचवें स्थान आ गए हैं। शिखर धवन में एशिया कप में 342 रन बनाए थे।

आईसीसी वन-डे रैंकिंग में गेंदबाजों की लिस्ट में भारतीय गेंदबाज चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इस लिस्ट में तीन स्थान ऊपर आकर नंबर 3 पर पहुंच गए हैं। आपको बता दे को हाल ही में कुलदीप यादव ने एशिया कप में 10 विकेट लिए थे। साथ ही जसप्रीत बुमराह नंबर दो पर बने हुए हैं।



Herald