Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC प्लेयर टेस्ट रैंकिंग: उस्मान ख्वाजा ने टेस्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, जाने किस स्थान पर हैं पृथ्वी शॉ

दुबई में खेले गये टेस्ट मैच की आखिरी पारी में शतकीय पारी खेल कर ऑस्ट्रेलिया को हार से बचाने वाले उस्मान ख्वाजा की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है. इसके अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग में पहुंच गए हैं. वहीं टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले एरोन फिंच और पृथ्वी शॉ ने भी टेस्ट रैंकिंग में एंट्री की है.

टॉप-10 में उस्मान ख्वाजा 

दुबई टेस्ट की आखिरी पारी में 141 रनों की पारी खेलने वाले उस्मान ख्वाजा अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए. वह लंबी छलांग लगाते हुए नंबर नंबर 10 पर काबिज हुए. ख्वाजा ने दुबई मैच की पहली पारी में भी 85 रन बनाए थे. जिसके चलते वह मैन ऑफ़ द मैच भी बने.

ख्वाजा के अब 719 पॉइंट हो गए हैं. इससे पहले ख्वाजा 2017 में 11वें नंबर पर पहुंचे थे तब उनके रेटिंग पॉइंट 747 थे. डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने 73 नंबर पर अपना स्थान बनाया. जबकि एरोन फिंच 72 नंबर काबिज हैं.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन को भी को रैंकिंग में फायदा हुआ और वह 49 वें नंबर पर पहुंच गए हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली 936 अंको की रेटिंग के साथ अभी भी नंबर वन बने हुए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ काबिज है.

स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव ने राजकोट टेस्ट में 6 विकेट लिए थे. जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में हुआ. कुलदीप 16 अंको की छलांग लगाते हुए 52 स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं राजकोट में शतक लगाने वाले जडेजा बल्लेबाजी रैंकिंग में अब 51 नंबर पर आ गए हैं.

ऑल राउंडर टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर मौजूद शाकिब अल हसन और दूसरे नंबर पर मौजूद जडेजा की रेटिंग में 3 अंको का अंतर रह गया है. शाकिब की रेटिंग 420 है जबकि जडेजा की 417 हो गयी है. वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस को चार अंको फायदा हुआ वह 41वें स्थान पर पहुंच गए. कीरन पॉवेल ने भी चार अंको की छलांग लगाते हुए 54 वां स्थान प्राप्त किया.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ICC प्लेयर टेस्ट रैंकिंग: उस्मान ख्वाजा ने टेस्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, जाने किस स्थान पर हैं पृथ्वी शॉ appeared first on SportzWiki Hindi.