स्पोर्ट्स डेस्क। सोमवार को खेले गए पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने वेस्ट इंडीज को 224 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की अजयी बढ़त बना ली है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (167) और अम्बाती रायडू (100) के शतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 377 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया है। भारत के विशाल स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज टीम मात्र 153 रन पर सिमट गई।
इस मैच में युवा तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी। खलील अहमद ने शुरू से ही आक्रामक गेंदबाज़ी की थी। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्होंने चेतावनी देते हुए फटकार लगाई है। ICC मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने खलील को खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी माना है। ICC की तरफ से जारी बयान के अनुसार, खलील ने अपनी गलती मान ली है।
India's Khaleel Ahmed has received an official warning and one demerit point for advancing aggressively towards Marlon Samuels after dismissing him in yesterday's #INDvWI ODI.
— ICC (@ICC) October 30, 2018
https://t.co/SX0AjwhtL3 pic.twitter.com/Z5fq98uDtM
आपको बता दें, 14वें ओवर में खलील मेहमान टीम के मार्लोन सैमुअल्स को आउट करने के बाद उनकी तरफ आक्रामक अंदाज में विकेट का जश्न मनाया। मैदान पर मौजूद अंपायर इयान गोल्ड और अनिल चौधरी ने खलील के जश्न को गलत माना है। 20 साल के खलील ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया है। खलील ने अपनी गलती को स्वीकार कर ली है।
Herald