Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत के बाद विराट ने ICC के इस पर साधा निशाना

खेल डेस्क। भारतीय टीम ने अपने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले टेस्ट के तीसरे ही दिन शनिवार को वेस्टइंडीज को एक पारी 272 रन से मात दी। बताया जा रहा है कि टेस्ट क्रिकेट में भारत कि ये सबसे बड़ी जीत है। पहले टेस्ट में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 649 रन बनाए इसके जवाब में वेस्टइंडीज 181 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज की पारी 196 रनो पर फिर ऑलआउट हो गई। इस वजह से भारत ने पारी और 272 रनों से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

जीत के बाद भारतीय कप्तान वीराट कोहली ने ICC के इस नए नियम भी अपना बयान दिया है। आपको बता दें कि आईसीसी के 30 सितंबर से लागू हुए नए नियमों के अनुसार पानी पीने का ब्रेक केवल विकेट गिरने या फिर ओवरों के बीच में ही लिया जा सकता है साथ अंपायर की सहमति से कभी भी ब्रेक लिया जा सकता है। इस नियम पर बोलते हुए कोहली ने कहा बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण करते हुए 40-45 मिनट तक पानी नहीं पीना काफी मुश्किल था। मुझे पूरा भरोसा है कि इस पर ध्यान दिया जाएगा।

विराट कोहली ने अपनी बात को आगे करते हुए कहा कि इस नियम में थोड़ा सुधार किया जाना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए की हम किस मौसम में मैच खेल रहें है जब ज्यादा गर्मी होती है तो खिलाड़ी को पानी की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां पहले टेस्ट तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहा साथ ही दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने अंपायरों की निगरानी में ड्रिंक बेक लिए।