स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली लगातार टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वेस्टइंडीज के भी खिलाफ शानदार खेल रहे है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने 139 रन की पारी खेलकर टेस्ट रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान को मजबूती प्रदान की है।
हाल ही में जारी हुई ICC टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली के 936 रेटिंग अंक हैं और वह अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग से केवल एक अंक पीछे है, जो उन्होंने इंग्लैंड में साउथम्पटन टेस्ट में हासिल की थी। वहीं टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने उस मैच में 6 विकेट लिए थे जिससे वह 16 पायदान ऊपर 52वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
वहीं दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाते हुए बल्लेबाजों की रैंकिंग में छह पायदान का उछाल पाकर 51वें स्थान पर पहुंच गए है। उन्होंने चार विकेट भी लिए जिससे ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष रैंकिंग के शाकिब अल हसन से वह केवल तीन अंक पीछे रह गए हैं। अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते है तो उनकी टेस्ट रैंकिंग में सुधार और हो सकता है।
वहीं पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 141 रन की पारी खेलकर पहली बार शीर्ष दस में पहुंचे हैं। वह 9 पायदान चढ़कर दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वहीं कप्तान टिम पेन भी दूसरी पारी में नाबाद 61 रन की मदद से 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
Herald