खेल डेस्क। भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय टीम की ओर से हैदारबाद के राजीव गांधी स्टेडियम पर मुम्बई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है। इसके साथ ही वह टीम इंडिया की टेस्ट कैप हासिल करने वाले 294वें खिलाड़ी बन गए हैं।
विराट को नहीं मिला आराम, पंत के बदले दिनेश कार्तिक को किया बाहर
इस मैच में उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के स्थान पर अन्तिम 11 में शामिल किया गया है। बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस मैच में एक बार फिर से लोकेश राहुल और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भारतीय टीम की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरेंगे।
ब्रेट ली ने इस युवा खिलाड़ी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात
इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर की भी वापसी हुई है, जो चोट के कारण राजकोट में खेले गए पहले मैच में नहीं खेल सके थे।भारतीय टीम इस सीरज में अभी 1-0 से आगे है और उनका लक्ष्य अब क्लीन स्वीप करने का होगा।
Ind vs WI: विराट की नजर अब पाकिस्तान के इस दिग्गज के खास रिकॉर्ड पर
टीमें:
वेस्टइंडीज: क्रेग ब्रैथवेट, किरोन पॉवेल, शाई होप, शिमोन हेटमीर, सुनील एम्ब्रिस, रोस्टन चेस, शेन डोविच (विकेटकीपर), जैसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, जोमेल वार्रिकैन, शैनन गेब्रियल।
भारत: पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवीन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर।