Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- सचिन तेंदुलकर ने 10 साल पहले ही पृथ्वी शॉ को लेकर कर दी थी ये भविष्यवाणी

क्रिकेट जगत में बृहस्पतिवार को इस आसमां के नीचे पृथ्वी पर एक नए पृथ्वी का उदय हुआ। और पृथ्वी ने अपने उदय के दिन ही ऐसी चमक बिखेरी जिससे पूरे जगत को जगमग कर दिया। और हर कोई सिर्फ और सिर्फ नए पृथ्वी की जयजयकार करने में लगा हुआ है।

पृथ्वी शॉ के रूप में पृथ्वी पर नए सितारे का उदय

जी हां इस धरती पर गुरूवार के दिन भारतीय क्रिकेट टीम के एक 18 साल और 329 दिन के युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और आते ही धमाका कर दिया जिसकी गूंज पूरे क्रिकेट जगत में सुनाई दी।

यानि पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज किया और पहले ही दिन जबरदस्त अंदाज में 134 रनों की पारी खेल डाली। इस पारी से फैंस को 30 साल पहले की याद आ गई।

सचिन तेंदुलकर ने 11 साल पहले ही पहचान लिया था पृथ्वी की प्रतिभा को

क्रिकेट जगत में 30 साल पहले भारत से ही सचिन तेंदुलकर के रूप में एक लीजेंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और उस दिन से आज तक कोई खिलाड़ी उनकी बराबरी नहीं कर सका और ढ़ेरों कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किए।

उन्ही सचिन तेंदुलकर ने 10 साल पहले पृथ्वी शॉ के हुनर को पहचान लिया था और भविष्यवाणी कर दी थी कि ये बच्चा आगे जाकर भारतीय क्रिकेट टीम का सितारा बनने वाला है।और कुछ वैसे ही गुरूवार को देखने को मिला।

सचिन ने कहा 10 साल पहले कहा था, ये खिलाड़ी बनेगा भारत का भविष्य

अगर टाइम्स नाउ की रिपोर्ट की माने तो कुछ महीनों पहले सचिन तेंदुलकर ने अपनी एप 100 एमबी के प्रमोशन के दौरान पृथ्वी शॉ को लेकर कहा था कि

लगभग 10 साल पहले मेरे एक मित्र ने मुझे युवा पृथ्वी को खेलते हुए देखने को कहा। उसने मुझे कहा कि मैं उनके खेल का आकलन करूं और उसे सलाह दूं। मैंने उसके साथ एक सत्र में हिस्सा लिया और खेल में सुधार के लिए कुछ चीजें बताई।” 

पृथ्वी को पहली बार सचिन ने देखने के बाद अपने दोस्त से कहा कि “तुम देख रहे हो? ये भविष्य का भारतीय खिलाड़ी है।”

सचिन ने आगे कहा था कि

मैंने उसे कहा था कि भविष्य में उसके कोच उसे जितने भी निर्देश दें वो अपनी ग्रिप या स्टांस नहीं बदले। अगर तुम्हें ऐसा करने के लिए कहे तो उसे कहना कि वो मुझ से बात करे। कोचिंग देना अच्छा होता है, लेकिन किसी खिलाड़ी में ज्यादा बदलाव करना सही नहीं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS WI- सचिन तेंदुलकर ने 10 साल पहले ही पृथ्वी शॉ को लेकर कर दी थी ये भविष्यवाणी appeared first on SportzWiki Hindi.