Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI: कुलदीप यादव ने कहा, हर 10 दिनों में खेल के प्रारूपो में बदलाव से गेंदबाजी करने में होती है परेशानी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे वनडे चल रहा है.वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में भारत के समक्ष जीत के लिए 284 रनों का टारगेट रखा है. पहली पारी खत्म होने के बाद भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कमेंटेटर से बात करते हुए कहा

‘विकेट काफी अच्छा था और थोड़ा धीमा खेल रहा था. आखिरी मैच में हमे ज्यादा टर्न मिली, लेकिन इस मैच में उतनी टर्न नहीं मिल पाई.शाई होप ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. अभी कुछ दिन पहले मैं टेस्ट खेल रहा था  इसलिए हर 10 दिन में प्रारूपो को स्विच करते समय थोड़ी परेशानी होती है’.

भारत को वेस्टइंडीज ने  284 रनों का टारगेट दिया है 

वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में भारत के समक्ष जीत के लिए 284 रनों का टारगेट रखा है. इंडीज टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 283 रन बनाए. मेहमान टीम के लिए शाई होप ने सर्वाधिक 95 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे किफायती रहे. उन्होंने 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए. कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और खलील अहमद ने एक-एक विकेट निकाले.

आखिरी ओवेरों में एश्ले नर्स ने 40 रन 22 गेंदों में बना दिए 

आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर एश्ले नर्स (40, 22 गेंदों में) को बुमराह ने एलबीडब्ल्यू किया. 283 के स्कोर पर इंडीज का 9वां विकेट गिरा. केमार रोच 15 रन बनाकर नाबाद रहे. शाई होप (95 रन, 113 गेंदों में) शतक से चूक गए. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने अपने यॉर्कर से परास्त किया. 227 के स्कोर पर इंडीज ने अपना आठवां विकेट गंवाया. डेब्यू कर रहे फेबियन एलीन (5) को युजवेंद्र चहल ने लौटाया, ऋषभ पंत ने कैच लपका. 217 रनों के स्कोर पर मेहमान टीम का 7वां विकेट गिरा.

197 रनों पर इंडीज ने अपना छठा विकेट गवां दिया था 

कप्तान जेसन होल्डर (32) को भुवनेश्वर कुमार ने रवींद्र जडेजा की हाथों लपकवाया. 197 रनों पर इंडीज ने अपना छठा विकेट गंवाया.  121 रनों के स्कोर पर रोवमैन पॉवेल (4) को कुलदीप यादव ने रोहित शर्मा के हाथों कैच करा वापस भेजा. इंडीज को पांचवां झटका लगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IND VS WI: कुलदीप यादव ने कहा, हर 10 दिनों में खेल के प्रारूपो में बदलाव से गेंदबाजी करने में होती है परेशानी appeared first on SportzWiki Hindi.