भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक जड़ा।

विराट कोहली का 24वां टेस्ट शतक लेकर आया रिकॉर्ड्स की बहार
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने राजकोट में खेले जा रहे इस मैच में 139 रन की पारी खेलकर एक बार फिर से कई कीर्तिमान अपने नाम किए।

विराट कोहली एक के बाद एक इंटरनेशनल क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं ऐसे ही उन्होंने अपनी इस पारी से एक नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा लिया।
सचिन तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड को किया पीछे
विराट कोहली ने अपना 24वां टेस्ट शतक 72वें टेस्ट मैच की 123वीं पारी में ही पूरा कर लिया। इस तरह से उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 125 पारी में 24 शतक के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया।

टेस्ट करियर में सबसे तेज 24 शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन के नाम है, जिन्होंने केवल 66 पारियों में ही इसको अंजाम दिया।
24वें टेस्ट शतक से कई दिग्गजों का छोड़ा पीछे
विराट कोहली ने अपने टेस्ट जीवन का 24वां शतक पूरा करने के साथ ही विश्व क्रिकेट के कई टेस्ट दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

जिसमें 23 टेस्ट शतक बनाने वाले वीरेन्द्र सहवाग, केविन पीटरसन, जावेद मियांदाद, स्टीवन स्मिथ और जस्टिन लैंगर जैसे बल्लेबाज हैं।
इन दिग्गजों के बराबरी पर पहुंचे कोहली
विराट कोहली का 24वां टेस्ट शतक जहां कई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ने में कामयाब रहा तो वहीं विराट कोहली अब टेस्ट क्रिकेट में 24 शतक लगाने वाले कुछ दिग्गजों की बराबरी पर आ गए हैं।

24 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में विव रिचर्ड्स, मोहम्मद युसुफ और ग्रैग चैपल हैं लेकिन इन्होंने विराट कोहली से ज्यादा मैच खेले हैं।
घरेलु मैदान में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 139 रनों की पारी खेल भारतीय मैदानों में अपने 3 हजार टेस्ट रन भी पूरे किए। घरेलु मैदान में कोहली ने 33 टेस्ट मैचों की 53वीं पारी में ये कारनामा कर दिखाया।

इस तरह से वो घरेलु मैदान में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यहां पर पहुंचने के लिए सचिन ने 55 पारी, सहवाग ने 59 पारी और सुनील गावस्कर ने 64 पारी ली थी। तो वहीं विश्व रिकॉर्ड की बात करें तो ब्रेडमैन ने केवल 37 पारी में 3 हजार का आंकड़ा छुआ था।
लगातार तीसरे साल बनाए 1 हजार रन, पहले भारतीय
विराट कोहली ने इस पारी से इस साल 1 हजार टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। इस तरह से वो लगातार तीसरे साल टेस्ट क्रिकेट में 1 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post IND vs WI- 139 रनों की सिर्फ एक पारी से विराट कोहली ने कर दिए इतने सारे रिकॉर्ड अपने नाम, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.