इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच एक दिवसीय मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच कल 24 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस मैच में जहां एक तरफ भारतीय टीम जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाना चाहेगी। वही वेस्टइंडीज अपनी हार का सिलसिला तोडना चाहेगा। साथ ही माना जा रहा है की कर भारतीय टीम कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है। कहा जा रहा है की कुलदीप यादव को इस बार प्लेइंग इलेवन में मौका मिले सकता है।
आपको बता दे की इन दूसरें वनडे के लिए भारत ने अपनी टीम की घोषणा की है साथ ही आपको बता इन 12 सदस्य टीम में फिर से उन खिलाड़ियों का नाम दिया गया है जिनका नाम पहले वनडे के लिए आया था। लेकिन बताया जा रहा है की विराट कोहली कल के मैच में कुलदीप यादव को मौका दे सकते है आपको बता दे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में रिषभ पंत ने डेब्यू किया था। लेकिन उनकी बल्लेबाजी का कर्म नही आया था उससे पहले ही टीम ने जीत दर्ज की थी। अब उनसे दूसरें मैच में अच्छी उम्मीद रहेगी साथ ही दूसरें वनडे में कुलदीप यादव भी टीम में जगह बना सकते है। पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज द्वारा खड़े किये गए 323 रन के विशाल लक्ष्य का आसानी से पीछा करते हुए लगभग 8 ओवर शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, महेन्द्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, रवीन्द्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, उमेश यादव।
वेस्टइंडीज : जैसन होल्डर (कप्तान), मर्लोन सैमुअल्स, फेबियन एलेन, सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, चंद्रपाल हेमराज, शिमरोन हेटमेयर, शाइ होप, अलजारी जोसेफ, एविन लुईस, एशले नर्स, कीमो पाल, रोवमैन पावेल, केमार रोच और ओशाने थामस।
Herald