भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से राजकोट के स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के साथ आगाज होने जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज में नंबर वन भारतीय टीम के सामने कमजोर कैरेबियाई टीम बहुत बड़ी चुनौती होगी।

वेस्टइंडीज के लिए अश्विन-जडेजा की जोड़ी से निपटना है मुश्किल
इस टेस्ट सीरीज को लेकर तमाम क्रिकेट पंडितों ने अपनी भविष्यवाणी जारी कर दी है जिसमें हर कोई इस टेस्ट सीरीज को 2-0 से भारत के फेवर में मान रहा है। क्योंकि भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ खेलने उतर रही है।

भारत की सबसे बड़ी मजबूती की बात करें तो भारतीय टीम के पास विश्व क्रिकेट में टेस्ट फॉर्मेट की सबसे बेहतरीन स्पिन जोड़ी रविन्द्र जडेजा और रविचन्द्रन अश्विन के रूप में मौजूद है जो किसी भी टीम को भारतीय पिचों पर टिकने नहीं देगी।
जडेजा और अश्विन होंगे वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ी खतरा- मोहम्मद कैफ
भारतीय टीम की स्पिन जोड़ी के पिछले कुछ सालों के भारतीय पिचों पर प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपनी भविष्यवाणी की है कि वेस्टइंडीज के लिए रविन्द्र जडेजा और आर अश्विन की सबसे बड़ा खतरा है।

मोहम्मद कैफ ने कहा कि “वेस्टइंडीज के लिए बहुत ही मुश्किल होने वाला है, क्योंकि भारत घरेलु सीरीज में बहुत ही ताकतवर है। अब कोहली भी टीम को लीड करने के लिए वापस आ गए हैं।”
मेहमान टीम का इन दोनों गेंदबाज से बचना है मुश्किल
मोहम्मद कैफ ने आगे कहा कि “हालांकि मेरे हिसाब से अश्विन और जडेजा सबसे बड़े मैच विनर साबित होंगे। कुलदीप यादव भी अच्छे स्पिनर हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जडेजा-अश्विन की जोड़ी मेहमान टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा है।”

आपको बता दें कि आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा भारतीय टीम में इंग्लैंड दौरे पर एक साथ गेंदबाजी करते नजर नहीं आए थे, लेकिन जैसे ही भारतीय ट्रेक पर लौटे तो ये दोनों ही गेंदबाज भारत के सबसे प्रमुख हथियार हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post IND vs WI- मोहम्मद कैफ ने विराट और पुजारा नहीं बल्कि इन 2 खिलाड़ियों को बताया वेस्टइंडीज के लिए खतरा appeared first on SportzWiki Hindi.