Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में इन पांच भारतीय प्रमुख खिलाड़ियो को दिया जा सकता है आराम

भारतीय टीम इन दिनों अपनी मेजबानी में वेस्टइंडीज टीम के साथ खेल रही है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, इन वनडे मैचों की सीरीज के बाद टी-20 सीरीज शुरू होगा, जिसमे वेस्टइंडीज की टीम भारत को कड़ी टक्कर दे सकती हैं, लेकिन फिर भी विश्वकप और ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए भारत अपने कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकता हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में इन पांच खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम

वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज खेली जाएगी। भारत को ये कैरेबियन टीम से खेलने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होना है।

ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए भारतीय टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। तो हम आपको बताते हैं आखिर किन पांच खिलाड़ियों को दिया जा सकता है टी-20 सीरीज से आराम….

जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टीम के सबसे बड़े मैच विजेता खिलाड़ी हैं। जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की सबसे बड़ी जरूरत हैं।

ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के बड़े और महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी आराम दिया जा सकता है जिन्हें टेस्ट सीरीज के साथ ही पहले दो वनडे में भी आराम दिया गया है।

भुवनेश्वर कुमार

जिस तरह से जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए जरूरी हैं उसी तरह से गेंदबाजी विभाग में भुवनेश्वर कुमार का टीम में बहुत खास स्थान है।

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार मौजूदा भारतीय टीम के स्ट्राइक गेंदबाज हैं। भुवी की पिछले व्यस्ता को देखते हुए उन्हें टेस्ट सीरीज के बाद पहले दो वनडे में भी आराम दिया गया और हो सकता है कि वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी आराम ही करें।

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के पूरे दौरे को खेले। इसके बाद विराट कोहली को एशिया कप में आराम दिया  गया। जहां रोहित शर्मा ने कप्तानी की थी।

अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में कोहली के खेलने के आसार हैं लेकिन तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली को आराम देकर फिट रखा जा सकता है।

केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल भी पिछले काफी समय से लगातार तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। केएल राहुल राहुल भी भारत के एक प्रमुख बल्लेबाज बन चुके हैं।

ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के दौरे को देखते हुए हो सकता है कि केएल राहुल को वनडे सीरीज में आराम दे दे।केएल राहुल उसके बाद तरोताजा होने पर ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए फिट रह सके।

हार्दिक पंड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या भारत के एक बहुत ही खास खिलाड़ी हैं लेकिन एशिया कप से ही लगातार चोट से जूझ रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके खेलने की संभावना जतायी जा रही थी,

लेकिन चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है इसी कारण से हार्दिक पंड्या को पूरी तरह से फिट करवाना चाहते हैं। ऐसे में उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी मुश्किल लग रहा है।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IND VS WI- वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में इन पांच भारतीय प्रमुख खिलाड़ियो को दिया जा सकता है आराम appeared first on SportzWiki Hindi.