इंटरनेट डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज अपने वनडे करियर का 21वां शतक लगाया। आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चौथे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसके अलावा आपको बता दे की आज रोहित शर्मा ने अपने 192वें मैच की 186वीं पारी में वनडे करियर का 21वां शतक शानदार शतक लगाया।
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अभी तक क्रीज पर है वह 119 गेंदों पर नाबाद 121 रन पर खेल रहें है। साथ ही आज के शतक के साथ ही रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हर्शल गिब्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अभी तक 119 गेदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्का लगा चुके हैं। आपको बता दे की दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने अपने वनडे करियर के 248 मैचों में 21 शतक लगाए थे। इसके अलावा अब उनके पास भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा। आपको बता दे की सौरव गांगुली के 22 शतक है।
इसके अलावा भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बात करे तो अभी तक 40.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 274 रन बना लिए हैं। साथ ही रोहित शर्मा के साथ अबांटी रायुडु 75 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। जबकि शिखर धवन 38 और विराट कोहली 16 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए।
Ind vs WI: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा भारत, टीम में किए ये बदलाव
Herald