Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI: खलील की धारदार गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ हुए पस्त, भारत 224 रनों से जीता

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज का चौथा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (167) और अम्बाती रायडू (100) के शतक के बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 377 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया है। जवाब में मेहमान टीम मात्र 153 रन पर सिमट गई।

चौथे मैच में युवा गेंदबाज़ खलील अहमद ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी। दूसरी तरह रही कसर कुलदीप यादव ने पूरी कर दी। उन्होंने 8.2 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। बता दें, वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। कप्तान जैसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 54 रनो की पारी खेली बाकि बल्लेबाज़ 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया।

बता दें, सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारतीय पारी की शानदार शुरुआत की। शिखर धवन शुरू से आक्रमक अवतार में नजर आये। धवन ने अपनी पारी में 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 38 रन बनाये। धवन के बाद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाज़ी करने आये लेकिन ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाए और 16 रन बनकर चलते बने। विराट के बाद अम्बाती रायडू ने रोहित शर्मा के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की और दोनों ने शतक जड़ा। यह रोहित का 21वां शतक था।

आपको जानकारी में बता दें, मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 23 साल पहले वनडे मैच खेला गया था। साल 1995 में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ खेला गया था और यह मैच भारत ने 6 विकेट से जीता था वहीं वेस्टइंडीज ने इस मैदान पर 2006 चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इसी मैदान पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 2007 में अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था।



Herald