Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI : ब्रेबोर्न स्टेडियम पर 23 साल बाद वनडे मैच खेलेगी भारतीय टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय और वेस्टइंडीज बीच पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज का चौथा मैच सोमवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेला जाएगा। पहले यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में होना था लेकिन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच आयोजित करने में वित्तीय समस्याओं का हवाला देते हुए मैच को ब्रेबोर्न स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया था। सचिन तेंदुलकर इस मैदान पर पारम्परिक घंटा बजाकर भारत-इंडीज मैच की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

रिकॉर्ड ब्रेकर विराट कोहली को शोएब अख्तर ने दिया ये चैलेंज, जानें

अगर इस स्टेडियम के इतिहास की बात करें तो बता दें कि इसी स्टेडियम पर सचिन ने 1987 में अपना वह ऐतिहासिक मैच खेला था जिसमें वे पाकिस्तान टीम की तरफ से फील्डिंग करते हुए नजर आये थे। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 14 वर्ष थी। इस मैदान पर अब तक 18 टेस्ट, 8 वनडे और एक टी-20 मैच खेला जा चुका है। अगर आज के मैच की दोनों टीमों की बात करें तो इस मैदान पर वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम से ज्यादा मैच खेले है।

Ind vs WI: सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी टीमें, भारतीय टीम में हो सकता है ये बदलाव!

भारतीय टीम ने अब तक इस मैदान पर सिर्फ वनडे मैच खेला है जो कि 23 साल पहले 1995 में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ खेला गया था और यह मैच भारत ने 6 विकेट से जीता था वहीं वेस्टइंडीज ने इस मैदान पर 2006 चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इसी मैदान पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 2007 में अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था।

अगर वर्तमान सीरीज की बात करें तो 3 मैचों के बाद दोनों टीमें एक मैच में जीत और एक मैच हार के साथ 1-1 की बराबरी पर चल रही है जबकि विशाखपट्नम में खेला गया दूसरा मैच टाई रहा था। सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच 01 नवम्बर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।



Herald