स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट में मेहमान टीम को पहले टेस्ट में पारी और 272 रनों से हरा दिया है। मात्र तीन दिन में ही पहला टेस्ट खत्म हो गया। पहले टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी भारत के 649 रन के जवाब में 181 रनों पर ऑलआउट हो गई । वहीं फिर भारत को 468 रनों की बढ़त मिली। लेकिन भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया।
फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज की पारी 196 रनो पर ऑलआउट हो गई। खास बात यह है कि भारत ने एक ही दिन में दो बार वेस्टइंडीज टीम को ऑलआउट कर दिया। भारत की तरफ चाइनामैन कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किये। वहीं रविचंद्रन आश्विन 2 और रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट अपने नाम किये। मतलब इस पारी में भारतीय टीम के स्पिनरों ने पूरी वेस्टइंडीज को पवेलिन भेज दिया।
आपको बता दें, टीम इंडिया ने मैच के दूसरे दिन विराट कोहली (139), रवींद्र जडेजा (नाबाद 100) और पृथ्वी शॉ द्वारा खेली गई शतकीय पारी (134) के दम पर 9 विकेट पर 639 रन बनाकर पारी घोषित की थी।
भारत दर्ज की सबसे बड़ी जीत-
innings & 272 runs v वेस्टइंडीज, राजकोट , 2018
innings & 262 runs v अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2018
innings & 239 runs v बांग्लादेश, ढाका, 2007
innings & 239 runs v श्रीलंका, नागपुर, 2017
innings & 219 runs v ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता, 1999
यह भी पढ़े :-
मैदान पर अंपायर से भिड़े नमन ओझा, 20 मिनट तक रूका रहा खेल
U-19 एशिया कप: बांग्लादेश को हराकर भारत फाइनल में पहुंचा
Herald