Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- वेस्टइंडीज को एक पारी और 272 रनों के अंतर से हराकर भारत ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम

india-wins-rajkot-test-by-an-innings-and-272-runs

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट मैच भारत ने जीत लिया है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत ने विंडीज को एक पारी और 272 रनों से हरा दिया।

भारत ने वेस्टइंडीज को दी राजकोट टेस्ट में एक पारी और 272 रनों से मात

भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को तीसरे ही दिन पारी और 272 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

तीसरे दिन के खेल में वेस्टइंडीज को भारत ने फॉलोऑन का न्योता दिया। भारत की पहली पारी में 649 रनों के जवाब में विंडीज की टीम जहां पहली पारी में 181 रनों पर ढेर हुई तो वहीं फॉलोऑन खेलने उतरी दूसरी पारी में 196 रनों पर आउट हो गई।

भारतीय टीम की पारी के अंतर से मिलने वाली सबसे बड़ी टेस्ट जीत

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को राजकोट टेस्ट मैच में मात देकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जो इससे पहले भारतीय टीम कभी नहीं कर सकी है।

ये जीत भारतीय क्रिकेट टीम की टेस्ट इतिहास में पारी के अंतर से  सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत की पारी के अंतर से सबसे बड़ी जीत इसी साल कुछ महीनों पहले अफगानिस्तान के खिलाफ मिली थी जब भारत ने बैंगलुरू में अफगान टीम को पारी और 262 रनों से हराया था।

एक नजर भारतीय टीम की पारी के अंतर से मिलने वाली सबसे बड़ी जीत पर

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस जीत के साथ पारी के अंतर से मिलने वाली अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इसी तरह से भारतीय टीम की पारी के अंतर से मिलने वाली पांच सबसे बड़ी जीत इस तरह है।

जीत का अंतर  वर्सेज स्थान साल
एक पारी और 272 रन वेस्टइंडीज राजकोट 2018
एक पारी और 262 रन अफगानिस्तान बैंगलुरू 2018
एक पारी और 239 रन बांग्लादेश ढाका 2007
एक पारी और 239 रन श्रीलंका नागपुर 2017
एक पारी और 219 रन ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 1999

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS WI- वेस्टइंडीज को एक पारी और 272 रनों के अंतर से हराकर भारत ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम appeared first on SportzWiki Hindi.