Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI : वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 283 रनों का लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क । टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जा रहा है । इस मैच में टॉस जीतकर कप्तान विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मेहमान टीम को बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 283 रनों का भारत को लक्ष्य दिया ।

वेस्टइंडीज का पहला विकेट 25 रन के स्कोर पर गिरा जब भारतीय टीम में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने चंद्रपॉल हेमराज को धोनी के हाथों कैच करवाया । धोनी ने यह कैच काफी शानदार किया । दूसरा विकेट भी बुमराह के नाम रहा जिन्होंने केरोन पॉवेल को रोहित के हाथों कैच आउट करवाया । इसके बाद खलील अहमद ने मार्लोन सैमुएल्स को आउट कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया ।

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शिमरॉन हेटमायर और रोवमान पॉवेल को आउट कर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया । वहीं एक बार फिर शाई होपे ने शानदार पारी खेलते हुए 95 रन बनाये । लेकिन उनको शतक चुकने का गम है । दूसरी तरह अश्ली नर्स ने शानदार 40 रनों का योगदान दिया । वहीं गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए , जबकि कुलदीप यादव ने दो और चहल , अहमद खालिद, भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला । वहीं बता दें कि सीरीज का पहला मैच भारत ने 8 विकेट से जीता था वहीं दूसरा मैच विशाखापत्तनम में टाई पर खत्म हुआ था ।



Herald