Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI 2nd Test: दूसरे दिन का खेल खत्‍म, भारत का स्‍कोर 308/4

स्पोर्ट्स डेस्क। हैदराबाद में भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की पहली पारी को 311 रन पर आल आउट कर 4 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए हैं। दूसरे टेस्ट में एक भी एक बार फिर पृथ्वी शॉ का बल्ला चला और वो 70 बनाकर आउट हुए। पृथ्वी शॉ के बाद कप्तान विराट कोहली 45 उन बनाकर आउट हुए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अजिंक्य रहाणे 75 और ऋषभ पंत 85 रन बनाकर खेल रहे है। वहीं सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए हैं और लगातार 9वीं पारी में बोल्ड या LBW होने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

वहीं उमेश यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पहली पारी को 311 रनों पर समेट दिया। उमेश यादव ने 6 विकेट अपने नाम किये। वेस्टइंडीज की तरफ से एक बार फिर रोस्टन चेस ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। रोस्टन चेस ने 106 रन की शानदार पारी खेली।

भारत की प्लेइंग इलेवन : लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे (उप-कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, शर्दुल ठाकुर।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन : क्रेग ब्रेथवेट, कीरन पावेल, शाई होप, शिमरोन हेटमायेर, रोस्टन चेस, सुनील अंबरीश, शॉन डॉवरिच, जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, जोमेल वारिकन और शेनन गैब्रिए।

यह भी पढ़े: -

IND vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज की पहली पारी 311 पर सिमटी, भारत लंच तक भारत 80/1

गुलजार और ए आर रहमान की आवाज के साथ होगा विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज



Herald