Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज की पहली पारी 311 सिमटी, भारत लंच तक भारत 80/1

स्पोर्ट्स डेस्क। हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है । भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी को 311 रन पर आल आउट कर दिया । जवाब में भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर लंच तक 80 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ का बल्ला एक बार चल रहा है। वो 52 रन बनाकर खेल रहे है और उनके साथ चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर खेल रहे है ।

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए हैं और लगातार 9वीं पारी में बोल्ड या एलबीडब्ल्यू होने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया । राहुल ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान शतक जड़ा था उनके बाद से वो पूरी तरफ फ्लॉप शाबित हो रहे है ।

वहीं गेंदबाज़ी में उमेश यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पहली पारी को 311 रनों पर समेट दिया। उमेश यादव ने 6 विकेट अपने नाम किये। वेस्टइंडीज की तरफ से एक बार फिर रोस्टन चेस ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया । रोस्टन चेस ने 106 रन की शानदार पारी खेली ।

भारत की प्लेइंग इलेवन : लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे (उप-कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, शर्दुल ठाकुर

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन : क्रेग ब्रेथवेट, कीरन पावेल, शाई होप, शिमरोन हेटमायेर, रोस्टन चेस, सुनील अंबरीश, शॉन डॉवरिच, जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, जोमेल वारिकन और शेनन गैब्रिएल



Herald