स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले जा रहें है दूसरें टेस्ट में मैच के तीसरे दिन खेल की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नही रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पहली पारी को 311 रन पर आल आउट हो गयी इसके बाद भारतीय टीम ने कल खेल ख़त्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए थे। लेकिन आज तीसरे दिन आगे का खेलने उतरी भारतीय टीम की पहली पारी 367 रन पर सिमट गई। साथ ही भारतीय टीम ने 56 रन की ही बढ़त बनाने में कामयाब हो पाई।
दूसरे टेस्ट में एक भी एक बार फिर पृथ्वी शॉ का बल्ला चला और वो 70 बनाकर आउट हुए। पृथ्वी शॉ के बाद कप्तान विराट कोहली 45 उन बनाकर आउट हुए। वही आज आगे खेलने उतरे अजिंक्य रहाणे 80 और ऋषभ पंत 92 रन बनाकर आउट हो गए। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए हैं और लगातार 9वीं पारी में बोल्ड या LBW होने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। पिछले मैच में शतक लगाने वाले है जडेजा आज कुछ कमाल नही दिखा पाए और 0 रन पर आउट गए।
कल भारतीय टीम की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए उमेश यादव ने 6 विकेट अपने नाम किये। साथ ही वेस्टइंडीज की तरफ रोस्टन चेस ने 106 रन की शानदार पारी खेली। अब वेस्टइंडीज की टीम अच्छी बढ़त लेकर मैच को अपने नाम करना चाहेगी। साथ ही भारतीय टीम इस टेस्ट को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।
Herald