भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे में भारतीय टीम की जबरदस्त जीत के बाद हौंसले बुलंद हैं। भारतीय टीम अब दूसरे वनडे मैच के लिए विशाखापट्टनम पहुंच चुकी है। जहां भारतीय टीम को एक बार फिर से जीतने का दावेदार माना जा रहा है।
दो वनडे मैचों के बाद आखिरी 3 वनडे में दिया जा सकता है कुछ खिलाड़ियों को आराम
सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है और भारत को वेस्टइंडीज टीम को देखते हुए तो वैसे इस सीरीज में कोई खास मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ अभियान के खत्म होने के बाद भारत के ऑस्ट्रेलिया जैसे मुश्किल दौरे को देखते हुए दूसरे वनडे मैच के बाद आखिरी तीन वनडे मैचों में कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।
विराट को आराम देना तय, रोहित शर्मा संभालेंगे टीम की कमान
आखिरी तीन वनडे मैचों में आराम देने में सबसे प्रमुख नाम कप्तान विराट कोहली का हो सकता है। विराट कोहली की अहमियत को देखते हुए आखिरी तीन वनडे मैचों के लिए विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है।

अगर विराट कोहली को आखिरी 3 वनडे मैचों में आराम दिया जाता है तो कप्तानी का जिम्मा एक बार फिर से रोहित शर्मा कों सौंपा जाना तय है। वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को एशिया कप का सरताज बनाया था।
कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने अच्छे से संभाला है कप्तानी का जिम्मा
सीमित ओवर की भारतीय टीम में विराट कोहली के डूपिटी रोहित शर्मा खुद बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं जब कभी भी अब तक उन्हें विराट कोहली की गैर मौजूदगी में कप्तानी मिली है उन्होंने साबित भी किया है।

ऐसे में रोहित शर्मा को एक बार फिर से वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली को आराम देने पर कप्तानी मिलना तय है। इस तरह से उनके पास अपनी कप्तानी में विजय पताका फहराने का मौका रहेगा।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IND VS WI- अंतिम 3 मैच से विराट कोहली ले सकते हैं आराम, यह खिलाड़ी होगा टीम का नया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.