Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI: उमेश यादव के छक्के से वेस्टइंडीज 311 रन पर ऑलआउट

हैदराबाद 
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 9 विकेट गंवा कर 311 रन बना लिए हैं.

वेस्टइंडीज की हालत एक समय खराब थी लेकिन रोस्टन चेस और कप्तान जेसन होल्डर ने टीम को संभाल लिया. होल्डर ने चेस का बखूबी साथ दिया और उनके साथ सातवें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की.

होल्डर ने अपनी 52 रनों की जुझारु पारी में 92 गेंदें खेलीं और छह चौके लगाए. इन दोनों के अलावा शाई होप ने 36 और शेन डॉवरिच ने 30 रनों का योगदान दिया.

 
ऐसे गिरे वेस्टइंडीज के विकेट्स

वेस्टइंडीज ने पहले सेशन में ही तीन विकेट गंवा दिए. टीम को पहला झटका कीरोन पॉवेल (22) के रूप में लगा. उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया. कुलदीप यादव ने इसके बाद क्रैग ब्रैथवेट (14) को 52 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर मेहमान टीम को दूसरा झटका दिया.

इसके बाद शाई होप (36) ने हेटमेयर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 34 रन ही जोड़े ही थे कि उमेश यादव ने होप को आउट कर तीसरा विकेट भी गिरा दिया. इसके बाद विंडीज ने शिमरोन हेटमेयर (12) का विकेट खो दिया. हेटमेयर को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया. युवा बल्लेबाज सुनील अंबरीश (18) भी एक बार फिर प्रभावित करने में असफल रहे और कुलदीप का शिकार हो गए.