स्पोर्ट्स डेस्क। आज राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जा रहा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साथ ही बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 89 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 364 रन बनाये है। साथ ही ऋषभ पंत 17 रन और विराट कोहली 72 रन बनाकर क्रीज पर हैं। साथ ही आज पृथ्वी शॉ डेब्यू मैच में टेस्ट में शतक जडऩे वाले सबसे युवा भारतीय और चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने।
साथ ही बताया जा रहा है की पृथ्वी शॉ वेस्टइंडीज के खिलाफ 99 गेंद में अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने 154 गेंद में 19 चौकों की मदद से 134 रन इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा 86 रन की पारी खेली साथ ही अपना 19वां अर्द्धशतक पूरा किया हैं। साथ ही पृथ्वी शॉ के साथ ओपनिंग करने आए लोकेश राहुल बिना खाता खोले ही वापिस लोट गए। कप्तान विराट कोहली नाबाद 72 रन पर खेल रहें है दिन का खेल खत्म होने पर ऋषभ पंत 17 रन बनाकर कोहली का साथ निभा रहे थे। कोहली ने अब तक अपनी पारी में 137 गेंद का सामना करते हुए चार चौके मारे हैं।
साथ ही भारत पृथ्वी और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने वेस्टइंडीज के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण का पूरा फायदा उठाया। साथ ही बताया जा रहा है की पृथ्वी टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 293वें क्रिकेटर बने। साथ ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजी की बात करे तो देवेंद्र बिशू 113 रन देकर एक विकेट और रोस्टन चेज 67 रन देकर एक विकेट लिया।
Herald