Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI: रोहित और रायडू ने लगाया शतक, भारत ने खड़ा किया 377 रनो का लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चौथे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (167) और अम्बाती रायडू (100) के शतक के बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 377 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

बता दें, सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारतीय पारी की शानदार शुरुआत की। शिखर धवन शुरू से आक्रमक अवतार में नजर आये। धवन ने अपनी पारी में 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 38 रन बनाये। धवन के बाद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाज़ी करने आये लेकिन ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाए और 16 रन बनकर चलते बने। विराट के बाद अम्बाती रायडू ने रोहित शर्मा के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की और दोनों ने शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने अपने 192वें मैच की 186वीं पारी में वनडे करियर का 21वां शतक शानदार शतक लगाया। वहीं आज वेस्टइंडीज की कोई खास गेंदबाज़ी नहीं देखने को मिली। वेस्टइंडीज की तरफ से कमर रोच को दो और अश्ली नर्स, कीमो पॉल को एक-एक सफलता मिली।

आपको जानकारी में बता दें, मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 23 साल पहले वनडे मैच खेला गया था। साल 1995 में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ खेला गया था और यह मैच भारत ने 6 विकेट से जीता था वहीं वेस्टइंडीज ने इस मैदान पर 2006 चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इसी मैदान पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 2007 में अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था।



Herald