इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला वनडे आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है। साथ ही भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। पहले बल्लेबाजी का करते हुए वेस्टइंडीज ने खबर लिखे जानते तक 38 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं। साथ वेस्टइंडीज की और से अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन केवल शिमोन हेटमेयर द्वारा किया गया है। शिमोन हेटमेयर 105 रन और होल्डर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
साथ ही वेस्टइंडीज के एक के बाद एक विकेट जाने के बाद भी हेटमायर ने सिर्फ 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। साथ ही कायरन पावेल 51 रन बनाकर आउट हुए उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपना नौवां अर्धशतक जमाकर आउट हो गए। भारतीय गेंदबाजी की बात करे तो मोहम्मद शमी ने 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए इनके अलावा खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव ने एक एक विकेट लिया है। आज के मैच के लिए भारतीय टीम में तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। उमेश यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर संभाली है।
साथ ही इस मैच में दोनों ही टीमों की से तीन खिलाडिय़ों ने अन्तरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू किया। भारतीय टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला। वेस्टइंडीज की ओर से ओशिन थॉमस और चंद्रपॉल हेमराज को अपना पहला वनडे मैच खेलने का मौका मिला। महेन्द्र सिंह धोनी ने पंत को भारतीय वनडे टीम की एकदिवसीय कैप सौंपी।
Herald