Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI 3rd Day: वेस्टइंडीज की पहली पारी 181 रन पर ढेर, भारत ने दिया फॉलोऑन

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला राजकोट के मैदान पर खेला जा रहा है । पहले टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी में भारत के 649 रन के जवाब में 181 रनों पर ऑलआउट हो गई । वहीं फिर भारत को 468 रनों की बढ़त मिली। लेकिन भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया ।

फॉलोऑन खेल रही वेस्टइंडीज को एक झटका भी लग चूका है। रविचंद्रन आश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई । वहीं इससे पहले भारत की तरफ से अश्विन ने सबसे ज्यादा 4, शमी ने 2, वहीं अन्य तीन गेंदबाजों कुलदीप, जडेजा और उमेश ने 1-1 विकेट झटके । वेस्टइंडीज की तरफ से पहली पारी में रोस्टन चेस ने 53 और कीमो पॉल ने 47 रनों का अहम योगदान दिया ।

आपको जानकारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 649 रन बनाकर पारी घोषित की थी। भारत के लिए पृथ्वी शॉ (134) और कप्तान विराट कोहली (139) के अलावा रवींद्र जडेजा ने 100 नाबाद, रिषभ पंत ने 92 और चेतेश्‍वर पुजारा ने 86 रन की अहम पारियां खेलीं । जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 181 रन पर ढेर हो गई ।

यह भी पढ़े :-

मैदान पर अंपायर से भिड़े नमन ओझा, 20 मिनट तक रूका रहा खेल

U-19 एशिया कप: बांग्लादेश को हराकर भारत फाइनल में पहुंचा

सबसे कम पारियों में 24 शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने कोहली, देखें लिस्ट



Herald