Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI: आज शार्दुल ठाकुर के डेब्यू के साथ 5 साल बाद हुआ कुछ ऐसा  

इंटरनेट डेस्क। भारत और और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आज मुम्बई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है। वह टीम इंडिया की टेस्ट कैप हासिल करने वाले 294वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच में उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के स्थान पर अन्तिम 11 में शामिल किया गया है।

साथ ही आपको बता दे की आज के मुकाबले में डेब्यू के साथ शार्दुल ठाकुर को दो साल के इंतजार के बाद बाद टेस्ट करियर में डेब्यू करने में सफलता हाथ लगी। आज भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने शार्दुल ठाकुर को टेस्ट कैप सौंपी। साथ शार्दुल इस साल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के 5वें खिलाड़ी बने। ठाकुर से पहले जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट डेब्यू करने में कामयाब रहे। हाल ही में पृथ्वी शॉ ने इस सीरिज के पहले मैच से बॉलीवुड में डेब्यू धमाकेदार डेब्यू किया था।

साथ ही इससे पहले भी इससे पहले 2013 में पांच खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की तरफ से अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। इसमें मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार शामिल थे। अब आज देखना होगा की शार्दुल ठाकुर अपने डेब्यू का आगाज केसे करते है।

दुबई टेस्ट: ख्वाजा ने शतकीय पारी खेलकर पाकिस्तान की जीत पर फेरा पानी, मैच ड्रॉ



Herald