गुरुवार से शुरू हुए भारत बनाम वेस्टइंडीज दो टेस्ट मैचों का पहला टेस्ट मैच राजकोट में खेला जा रहा हैं, जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले शानदार बल्लेबाजी कर पहली पारी में 9 विकेट गवां कर 649 रन इकट्ठा किये.
बता दे इंडिया को किसी भी टेस्ट सीरीज में 600 या इससे अधिक रन बनाये हुए काफी लंबा समय हो गया हैं. क्रिकइन्फो के डेटा के अनुसार भारतीय टीम ने इससे पहले 2017 के नवम्बर में श्रीलंका के खिलाफ 610 रनों की शानदार पारी खेली थी. उसके बाद से भारत ने अब तक 19 टेस्ट पारी खेली लेकिन किसी में भी इतने रन नहीं बनाये.

2017के नवम्बर में बनाये थे इतने रन
इससे पहले भारतीय टीम दो बार विदेशी दौरे भी किये और साउथ अफ्रीका के साथ भी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली. इतना ही नहीं भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने इंग्लैंड भी गयी, लेकिन दोनों ही जगह इंडियन टीम को सिर्फ और सिर्फ करारी हार का सामना करना पड़ा.
जहाँ साउथ अफ्रीका के साथ टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. तो दूसरे टेस्ट मैच में इंडियन टीम का टोटल 307 रनों का था. अगर टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे की बात करे, तो वहां भी टीम इंडिया बुरी तरह से हारी थी. उन्होंने इस टीम के खिलाफ अधिकतम सिर्फ 352 रन ही बनाये थे.

इंडियन टीम के तीन बल्लेबाजों ने लगाए शतक
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में टीम इंडिया एक बार फॉर्म में लौटती हुई नज़र आ रही हैं. जहां पहली पारी में 649 रनों का हाई स्कोर बनाया हैं, तो वही टीम के तीन बेहतरीन बल्लेबाजों ने इस स्कोर को बनाने में अहम् योगदान दिया.
पहले टेस्ट मैच से अपने करियर की शुरुआत कर रहे पृथ्वी ने 134 रन बना कर अपना पहला शतक बनाया, तो वहीं भारतीय टीम के 129 गेंदों में 139 रन बना कर इस टेस्ट मैच का दूसरा शतक जड़ दिया. और अब आखिरी बाकि की बची कसर बेहतरीन बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने पूरी की. जहाँ वो 100 रन बनाने के बाद भी नाबाद रहे. वहीं उन्होंने अपने टेस्ट मैच के करियर का पहला शतक लगाया.

विराट ने बनाया रिकॉर्ड
क्रिकइन्फो के डेटा के अनुसार, कोहली इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा तेज़ 24 वां टेस्ट शतक ठोकने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं. बता दे कोहली ने ये मुकाम 123 पारियों को खेलने के बाद हासिल किया हैं.
The post IND vs WI: 600 से ज्यादा रन बनाने में दिग्गजों से सजी भारतीय टीम को लग गये पूरे 11 महीने appeared first on SportzWiki Hindi.