स्पोर्ट्स डेस्क। राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनों का अंबार लगा दिया। ओपनर पृथ्वी शॉ और कप्तान विराट कोहली के बाद आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी शानदार शतक लगाया और इसी के साथ भारतीय कप्तान ने 9 विकेट पर 649 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
गौरतलब है कि मैच के पहले दिन डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने 134 रन बनाये थे वहीं चेतेशवर पुजारा 86 रन बनाकर शतक लगाने से चूक गए है। दूसरे दिन भारत ने 4 विकेट पर 364 रन से आगे खेलना शुरू किया। कल के नाबाद बल्लेबाज कोहली और रिषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाते हुए 133 रन की साझेदारी की।
अपने करियर का चौथा ही मैच खेल रहे ऋषभ पंत रिषभ पंत सिर्फ 8 रन से शतक बनाने से चूक गए। पंत ने अपनी 92 रन की पारी में केवल 84 गेंदों पर सामना किया। वहीं विराट कोहली 230 गेंदों में 139 रन बनाकर आउट हुए। यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 24वां शतक है।
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रविंद्र जडेजा ने 132 गेंदों मर 100 रन की पारी खेली और जडेजा के शतक के साथ ही भारतीय कप्तान ने पारी घोषित कर दी। जडेजा ने अपनी शतकीय पारी ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। यह जडेजा का पहला टेस्ट शतक है। वेस्टइंडीज की तरफ से देवेंद्र बिशू ने 217 रन देकर 4 विकेट और लेविस ने 93 रन देकर 2 विकेट लिए।
Herald