गुवाहाटी/पटना. सेनट्रल डेस्क. भारत ने वेस्टइंडीज को पांच मैचों की बनडे सीरीज क पहले मुकाबले में आज 8 विकेट से हराकर सीरीज में जीत के साथ शुरूआत की है. बता दे कि आज का पहला वनडे मैच गुवाहाटी के बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैंच में वेस्टइंडीज की 322 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान कोहली 140 और रोहित शर्मा 152 रनों की शतकीय पारी की बदौलत भारत ने जीत हासिल कर ली.
50 ओवरों में 322 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज ने दिया
इस मैच में वेस्टइंडीज़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 322 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा. वेस्टइंडीज की ओर से शिमरन हेटमायर ने 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा निचले क्रम में कप्तान जेसन होल्डर ने 38, देवेंद्र बिशू ने नाबाद 22 और केमर रोच ने नाबाद 26 रन की उपयोेगी पारियां खेलीं। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, वहीं रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को 2-2 और खलील अहमद के हाथ 1 सफलता लगी।
कोहली-रोहित की आंधी नहीं रोक सके इंडीज के बॉलर
वहीं बेस्टइंडीज के 322 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने महज 42.1 ओवर में 8 विकेट शेष 323 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की ओर से ओपनिंग करने उतरी रोहित और शिखर धन की जोड़ी चली नहीं. शिखर धवन महज 4 रन बनाकर ओसेने थॉमस की गेंद पर बोल्ड हो गए. शुरूआत खराब होने के बाद भी क्रिज पर आए कप्तान कोहली ने रोहित के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला. दोनों ने अपनी पारी के दौरान कैरैबिआई बॉलरों को खूब धोया. इसी दौरान कोहली ने सबसे तेज 60 अंतरराष्ट्रीय शतको का विश्व रिकार्ड भी बनाया वहीं रोहित ने भी अपना शतक पूरा किया.कोहली 140 के स्कोर पर स्टंप हो गए।
वहीं अंत में आए अंबाती रायडू ने भी 22 रनों की नबाद पारी खेली. आपको बता दे कि 5 मैंचों की इस सीरिज में ये पहला मैंच था. जिसे जीतकर भारत ने सीरिज में 1—0 से बढ़त हासिल कर ली है.आपको बताते चले कि भारत ओर वेस्टइंडीज के बबीच दूसरा वनडे मैंच 24 तारीख को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा जाएगा
The post IND vs Wi रोहित-कोहली की आंधी को रोक न सके कैरैबिआई बॉलर, भारत 8 विकेट से जीता appeared first on Live Cities.