Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI: शमी की शानदार गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज खिलाड़ियों टेके घुटने, वेस्टइंडीज स्कोर 94/6

इंटरनेट डेस्क। राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनों का अंबार लगा दिया। ओपनर पृथ्वी शॉ और कप्तान विराट कोहली के बाद आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी शानदार शतक लगाया और इसी के साथ भारतीय कप्तान ने 9 विकेट पर 649 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। साथ ही वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट गंवा कर 94 रन बना लिए हैं। अब दूसरें दिन के खेल खत्म होने तक अब भारत अभी भी वेस्टइंडीज से 555 रन आगे है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 9 विकेट पर 649 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए। 94 रन पर ही वेस्टइंडीज के 6 विकेट ले लिए भारत को पहला विकेट मोहम्मद शमी ने दिलाया। इसके बाद दूसरा विकेट भी मोहम्मद शमी के खाते में ही गया। मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ओपनिंग जोड़ी को 7 रन पर ही चलता कर दिया। मोहम्मद शमी ने वेस्टइंडीज कप्तान क्रैग ब्रेथवेट 2 रन पर साथ ही कीरोन पॉवेल 1 रन पर आउट कर दिया।

मोहम्मद शमी के अलावा भारतीय टीम की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए आर अश्विन, आरए जडेजा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। साथ ही भारत की बल्लेबाजी बात करे तो पृथ्वी शॉ ने 134 रन, कप्तान विराट कोहली ने 139 रन और रवींद्र जडेजा ने 100 रन बनाए साथ ही ऋषभ पंत ने 92 और चेतेश्वर पुजाराने 86 रन बनाए।



Herald