भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच का दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा।

दूसरे दिन का पहला सेशन रहा पूरी तरह से भारत के नाम
भारतीय टीम ने पहले दिन के अपने जबदस्त प्रदर्शन के बाद मजबूत स्कोर 4 विकेट पर 364 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली और युवा ऋषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाया।

इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन के पहले सेशन में में कैरेबियाई गेंदबाज को खूब तंग किया हालांकि लंच से पहले पंत तो पैवेलियन लौट गए लेकिन लंच तक भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट पर 506 रनों तक पहुंचा दिया।
ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धुनाई की लेकिन चुके शतक से
दूसरे दिन के पहले सेशन का मुख्य आकर्षण युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रहे जिन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की वनडे स्टाइल में धुनाई की। ऋषभ पंत ने जहां आक्रमक रवैये अपनाया तो वहीं विराट कोहली धेर्य से बल्लेबाजी करते रहे।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने लगे। ऋषभ पंत ने 84 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए और लंच से कुछ देर पहले शतक से चूके और आउट हो गए।
विराट कोहली ने जमाया शानदार शतक
जहां ऋषभ पंत तो अपना शतक पूरा नहीं कर सके लेकिन विराट कोहली ने अपनी समझदारी से बल्लेबाजी की और अपने टेस्ट जीवन का 24वां शतक पूरा किया।

विराट कोहली ने एक और शानदार पारी खेलते हुए 184 गेंदो पर शतक लगाता तो वहीं लंच तक दूसरे दिन के पहले सेशन तक 120 रन बनाकर नाबाद पैवेलियन लौटे। वहीं रविन्द्र जडेजा 19 रन बनाकर कोहली का साथ दे रहे थे।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post IND VS WI-(DAY 2 LUNCH REPORT): भारतीय टीम की स्थिति मजबूत, विराट कोहली का शतक तो सेंचुरी से चूके पंत appeared first on SportzWiki Hindi.