Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- विराट कोहली से मिलने पहुंचे क्रेजी फैन की हुई पहचान, FIR दर्ज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पहले ही दिन एक बड़ी अजीब नजारा देखने को मिला।

दूसरे टेस्ट मैच में मैदान में घुसने वाले फैन पर हुआ केस दर्ज

उप्पल स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हुए इस दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम की फील्डिंग के दौरान एक क्रेजी क्रिकेट फैन सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मैदान में आ घुसा और भारत के कप्तान विराट कोहली से जबरन गले तक लगा लिया।

इस नजारे ने हर किसी को हैरान कर दिया आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए ये क्रेजी फैन कौन है जो मैदान में आ घुसा। वैसे सुरक्षा घेरे को तोड़ने और मैदान में चलते मैच में घुसने के कारण इस फैन पर केस दर्ज हो चुका है।

सुरक्षा घेरे को तोड़ने वाले फैन की पहचान हुई मोहम्मद खान के रूप में

इस क्रेजी फैन की पहचान 19 साल के मोहम्मद खान के रूप में हुई है। इस युवा फैन ने मैदान में घुसकर ना सिर्फ विराट कोहली से जबरन गले मिलने की कोशिश की बल्कि सेल्फी तक ले डाली।

युवक पर उनके इस तरह से मैदान में घुसने के अपराध में केस दर्ज तो हो चुका है लेकिन जिस तरह से लगातार दूसरे मैच में फैन के द्वारा सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुसने की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

लगातार दूसरे मैच में दर्शक ने सुरक्षा घेरे में लगायी सेंध

एक दर्शक जिसे रोकने के लिए मैदान में एक जबरदस्त सुरक्षा की जाती है। हर जगह पर पुलिस जवान तैनात रहते हैं ऐसे में लगातार दूसरे मैच में फैन का मैदान में घुसना राज्य क्रिकेट संघ और बीसीसीआई की सुरक्षा में कुछ कमी को दर्शाता है।

इसी तरह से भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान भी एक क्रेजी फैन मैदान में आ घुसा था और विराट कोहली के साथ ही सेल्फी की कोशिश करता देखा गया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IND VS WI- विराट कोहली से मिलने पहुंचे क्रेजी फैन की हुई पहचान, FIR दर्ज appeared first on SportzWiki Hindi.