Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI LIVE: पृथ्वी शॉ ने डेब्यू मैच में लगाया शानदार शतक, देखें वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन शुरू में ही भारतीय टीम ने शुरू में ओपनिंग करने आए लोकेश राहुल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। दूसरी तरह अपने करियर का पहला इंटरनेशनल मैच खेलने जा रहे पृथ्वी शॉ ने टीम को संभाला और शानदार शतक जड़ा। टीम इंडिया ने 43 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए हैं। क्रीज पर पृथ्वी शॉ (121 रन) और विराट कोहली (0 रन) पर खेले रहे हैं।

पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शानदार शतक जड़ चयनकर्ताओं को खुश कर दिया। वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज हैं। पृथ्वी ने बेहद ही कम गेंदों (99 गेंदों) में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है। इसके अलावा पृथ्वी डेब्यू मैच में सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पृथ्वी शॉ से आगे उनके हमवतन शिखर धवन और वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ हैं। अपने पहले टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। अभी भी वो खेल रहे और ऐसे ही खेलते रहे तो वो कई रिकॉर्ड बना सकते है।

टेस्ट डेब्यू में सबसे कम गेंदों पर शतक

85 गेंद: शिखर धवन Vs ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2013
93 गेंद: ड्वेन स्मिथ Vs साउथ अफ्रीका, केपटाउन, 2004
99 गेंद: पृथ्वी शॉ Vs वेस्टइंडीज, राजकोट, 2018

यह भी पढ़े:-

Ind vs WI : राजकोट में पहला टेस्ट मैच आज, टूट सकते है ये रिकॉर्ड

इस पूर्व गेंदबाज ने बताया, कैसे लिया जा सकता है कोहली का विकेट



Herald