भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद आज से 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला वनडे मैच गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के बाद वनडे में भी प्रदर्शन को निरंतर रखना चाहेगी तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम पहली जीत की तलाश में रहेगी।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में पहला वनडे मैच आज
दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद जब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें वनडे सीरीज में आमने-सामने होगी तो साफ तौर पर भारतीय टीम मजबूत मानी जा रही है। मेहमान टीम भारत के सामने कहीं नहीं ठहरती नजर आ रही है।

ऐसे में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन क्रिकेट का खेल अपने खिलाड़ियों के साथ ही मैच की दूसरी परिस्थितियों पर भी काफी हद तक निर्भर कहा जा सकता है।
गुवाहाटी वनडे मैच में मौसम पर रहेंगी दोनों टीमों के कप्तानों की नजरें
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आद होने वाले इस पहले वनडे मैच को लेकर हर किसी की निगाहें जहां दोनों टीमों के प्रदर्शन पर तो रहेगी। इसके साथ ही दर्शकों के लिए गुवाहाटी शहर का मौसम भी खास मायने रखता है।

गुवाहाटी में आज दोपहर को शुरू होने वाले पहले वनडे मैच के लिए मौसम दोनों ही टीमों के लिए अहम भूमिका निभा सकता है। वैसे भी भारत में सर्दियों ने अपनी दस्तक दे दी है ऐसे में मौसम में शाम के समय सबसे ज्यादा ओस का असर देखा जा सकता है।
शाम को ओस का रहेगा असर, टॉस जीतने वाली टीम कर सकती ही पहले गेंदबाजी
ओस के प्रभाव को देखते हुए दोनों ही टीमों के कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं। क्योंकि बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को ओस के कारण से गेंदबाजी करने में दिक्कत होगी।

तो वहीं जब गुवाहाटी में आज के मौसम में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्शियस रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्शियस रहेगा। हवा के वेग की बात करें तो हवा चलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IND VS WI ( WEATHER REPORT)- गुवाहाटी वनडे मैच के मौसम का हाल देखकर टॉस जीतने वाली टीम कर सकती है ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.