Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI ( WEATHER REPORT)- विशाखापत्तनम में दूसरा वनडे आज, टॉस जीतने वाली टीम करेगी ये फैसला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। डॉ. वाईएस राजशेखर स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जहां भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के लिए उतरेगी तो वहीं मेहमान वेस्टइंडीज की टीम जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेगी।

दूसरा वनडे आज, दिखेगा एक बार फिर से ओस का असर

भारत में इन दिनों सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मैच में साफ तौर पर दिन-रात के मैच में प्रभाव भी देखने को मिलना भी शुरू हो चुका है।

ऐसे में दिन-रात के मैच में शाम के समय ओस पड़ने लगती है। जिससे बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को कुछ दिक्कतों का सामना करते देखा जा सकता है।

ऐसा रहेगा मौसम का हाल

ऐसे में गुवाहाटी में खेले गए पहले मैच की तरह यहां भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करेगी। हालांकि ये बात और है कि गुवाहाटी में ओस का कुछ ज्यादा नहीं देखा गया था।

अब बात करें दूसरे वनडे मैच होने वाले विशाखापत्तनम के मौसम की तो यहां पर आज के मौसम में शाम तक अच्छी धुप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्शियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्शियस रहने की संभावना है।

पहला वनडे मैच भारत जीता था एकतरफा अंदाज में

दोनों ही टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया जहां वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से शिकस्त दी।

वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 322 रनों का स्कोर खड़ा किया था। लेकिन भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के तूफानी शतकों की मदद से आसानी से लक्ष्य को 47 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

 

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IND VS WI ( WEATHER REPORT)- विशाखापत्तनम में दूसरा वनडे आज, टॉस जीतने वाली टीम करेगी ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.