स्पोर्ट्स डेस्क। भारत अभी वेस्टइंडीज दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनो से हराया। इस बीच भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली दो मैचों वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली भारतीय सीनियर चयन समिति ने भारत और वेस्टइंडीज वनडे सीरीड के लिए भारतीय खिलाडियों के नामो का ऐलान कर दिया है।
महेंद्र सिंह धोनी और रिषभ पंत को जगह
काफी दिनों से खबरे आ रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम रिषभ पंत को लिया जायेगा। लेकिन चयनकर्ताओं ने महेंद्र सिंह धोनी और रिषभ पंत दोनों को लेकर सभी को हैरान कर दिया। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि विकेटकीपर की जिम्मेदारी अब किसके हाथो में होगी। साथ ही दोनों को लेकर टीम मैनेजमेंट की क्या रणनीति रहेगी।
दिनेश कार्तिक बाहर
वहीं, विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को एक बार फिर टीम से बाहर कर दिया गया है। जबकि आलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी भी चोट से उभर नहीं पाए हैं, इसलिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी है। वहीं दिलचस्प बात यह भी है कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह एक बार फिर तेज गेंदबाज खलील अहमद को टीम में मौका दिया गया है। एशिया कप में खलील अहमद ने अच्छी गेंदबाज़ी की थी।
वहीं अगले साल ICC वर्ल्ड कप 2019 को देखते हुए सबकी नजरें भारतीय वनडे क्रिकेट टीम पर टिकी हुई है। चयन से पहले लगातार भारतीय वनडे टीम को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे और कुछ अहम कयासों पर विराम लगा दिया गया है।
इस प्रकार है टीम:-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुड, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी, रिषभ पंत, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, शार्दुल ठाकुर, लोकेश राहुल।
Herald