Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- विराट कोहली ने अपने नाम दर्ज कराई एक और बड़ी उपलब्धि, बने टेस्ट में बेस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हर मैच के साथ कोई ना कोई कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से तो विराट कोहली हर मैच की हर पारी में अपने नाम कोई ना कोई बड़ा रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे हैं, अब विराट कोहली ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया हैं, जो आज तक कोई दूसरा भारतीय कप्तान नहीं कर सका।

विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि की अपने नाम

जिस तरह से टीम इंडिया की ये रन मशीन अपने बल्ले से रन उगल रही है उससे तो लग रहा है मानो विराट कोहली रिकॉर्ड के पीछे नहीं रिकॉर्ड विराट कोहली का पीछा कर रहे हैं।

अपने 10 साल के करियर में अब तक ढेरों कीर्तिमान अपने नाम कर चुके विराट कोहली ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली 45 रनों की पारी में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

विराट कोहली बने टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

जी हां हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने पहली पारी में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। विराट कोहली इस मैच में अपनी 45 रनों की पारी के साथ टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली ने पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक के कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अब अपने नाम कप्तान के रूप में 65.96 की औसत से 4222 रन बना चुके हैं।

विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर 4222 रन के साथ छोड़ा मिस्बाह को पीछे

तो वहीं पाकिस्तान के लिए मिस्बाह उल हक ने कप्तान के रूप में अपने करियर में 51.39 की औसत से 4214 रन बनाए थे। विराट कोहली ने पाकिस्तानी कप्तान के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ अब कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

अगर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कप्तानी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डाले तो दिलचस्प बात ये है कि टॉप-5 में सभी एशियाई क्रिकेटर ही शामिल हैं जिसमें माहेला जयवर्धने के अलावा भारत से धोनी(3454 रन) और गावस्कर(3449)का नाम भी शामिल है।

ये हैं कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज

 बल्लेबाज  रन  औसत
विराट कोहली(भारत) 4222 65.96
मिस्बाह उल हक(पाकिस्तान) 4214 51.39
माहेला जयवर्धने(श्रीलंका) 3665 59.11
महेन्द्र सिंह धोनी(भारत) 3454 40.63
सुनील गावस्कर(भारत 3449 50.72

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IND VS WI- विराट कोहली ने अपने नाम दर्ज कराई एक और बड़ी उपलब्धि, बने टेस्ट में बेस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.