Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले तीन वनडे मैच के लिए टीम चयन में सेलेक्टर्स को ये पहेलियां करेंगी परेशान

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों ही टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन पहले तीन मैचों के लिए आज होने जा रहा है।

टीम चयन आज, सेलेक्टर्स के सामने होगी टीम चुनने में चुनौती

वेस्टइंडीज की टीम भारतीय टीम की तुलना में बहुत कमजोर है लेकिन इसके बाद भी चयनकर्ताओं के सामने ऐसी स्थिति बन के आ रही है जिसमें की टीम चयन के लिए उनको जबरदस्त माथापच्ची करनी पड़ सकती है।

भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के लिए गुरूवार को पहले तीन वनडे मैचों के लिए होने वाले चयन के लिए कई तरह की पहेली को सुलझाना होगा। जिसमें विकेटकीपर से लेकर ऑलराउंडर और युवा खिलाड़ियों के संयोजन तक….

कोहली को मिलेगा आराम या टीम में होंगे तीन विकेटकीपर, कई है सवाल?

अब आप सोच रहे होंगे कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम चयन में ऐसी क्या परेशानी होगी। तो हम आपको बता दें कि सबसे पहले तो कप्तान विराट कोहली को आराम देने की बात सामने आ रही है लेकिन कप्तान को एशिया कप मिस करना पड़ा था और ये तय नहीं है कि उन्हें आराम दिया जाएगा।

तो वहीं दूसरी तरफ हर जगह से आवाज उठ रही है कि महेन्द्र सिंह धोनी को मुख्य विकेटकीपर चुनने के अलावा युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को बल्लेबाज के तौर पर मौका दे लेकिन एशिया कप और उससे पहले तो दिनेश कार्तिक ने भी अच्छा किया तो क्या चयनकर्ता कार्तिक को बाहर दिखाएंगे या तीन विकेटकीपर बल्लेबाज को मौका देंगे?

हार्दिक की जगह ऑलराउंडर कौन? जडेया या विजय शंकर

इन्हीं सवालों के बीच सौराष्ट्र के अनुभवी ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को लंबे समय के बाद एशिया कप के बीच में टीम में शामिल किया और उन्होंने खासा प्रभावित भी किया। ऐसे में चयनकर्ता जडेजा को बरकरार रखते हैं या किसी युवा खिलाड़ी को मौका देते हैं।

क्योंकि ये तो तय है कि स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अपनी चोट से पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं तो उनका बाहर रहना तय है। तो क्या चयनकर्ता रविन्द्र जडेजा पर विश्वास जारी रखते हैं या घरेलु क्रिकेट में अच्छा कर रहे विजय शंकर को मौका देते हैं।

गेंदबाजों में भी चयनकर्ताओं को करनी पड़ेगी माथापच्चा

अब गेंदबाजों की बात की जाए तो यहां भी चयनकर्ता के लिए राह आसान नहीं होगी। सबसे बड़ा सवाल कि भारत के दो प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह का आराम जारी रखते हैं तो

उनकी जगह पर उमेश यादव, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज में किन्हें जगह मिलेगी। क्योंकि इनके स्थान पर ये तीनों ही गेंदबाज दावेदार हैं। तो वहीं मोहम्मद शमी को भी वापसी के टिकट देने पर सोच हो सकती है।

बहरहाल कुछ ही घंटों में स्थिति साफ हो जाएगी लेकिन चयनकर्ताओं को वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम चुनने में इन कुछ पहेली का सामना करना होगा जो बोर्ड के बंद कमरे में ही सुलझाया जाएगा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IND VS WI- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले तीन वनडे मैच के लिए टीम चयन में सेलेक्टर्स को ये पहेलियां करेंगी परेशान appeared first on SportzWiki Hindi.