Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- हैदराबाद टेस्ट मैच में अगर कप्तान विराट कोहली करते हैं शार्दुल ठाकुर को शामिल तो इस खिलाड़ी का पत्ता कटना तय

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। इस मैच को लेकर दोनों ही टीमें इस बीच पूरी तरह से तैयार हैं।

हैदराबाद टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के 12 खिलाड़ी घोषित

भारतीय टीम में दूसरे टेस्ट मैच को लेकर कुछ दिनों से युवा खिलाड़ियों को मौका देने की बाते चर्चा में रही थी। इसी बीच टीम मैनेजमेंट ने हैदराबाद टेस्ट के लिए अपनी टीम के अंतिम-12 खिलाड़ियों का नाम तय कर दिया है।

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने हैदराबाद टेस्ट मैच के लिए जिन 12 खिलाड़ियों के नाम को संभावित में जगह दी है उसमें पूरी तरह से पहले टेस्ट मैच के 12 खिलाड़ी ही शामिल हैं। अब सवाल ये है कि इनमें से किन 11 को मौका दिया जाता है।

हैदराबाद टेस्ट में शार्दुल ठाकुर को मौका मिलने पर कौन होगा बाहर?

जो खिलाड़ी खिलाड़ी राजकोट टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा रहे उसके अलावा 12वें खिलाड़ी के रूप में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर हैं। अब ये तो टीम मैनेजमेंट को तय करना है कि वो शार्दुल ठाकुर को दूसरे मैच में मौका देंगे या नहीं।

और अगर हैदराबाद टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान शार्दुल ठाकुर को मौका देते हैं तो बाहर कौन होगा? ये भी एक बड़ा सवाल है। लेकिन पहले टेस्ट मैच के प्रदर्शन और परिस्थितियों को देखा जाए तो तेज गेंदबाज उमेश यादव को बाहर किया जा सकता है।

कप्तान कोहली स्थिति को देख शार्दुल को शामिल करने पर उमेश यादव को बिठा सकते हैं बाहर

राजकोट टेस्ट मैच में तीनों ही स्पिन गेंदबाज आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा और कुलदीप यादव ने अच्छा किया था तो वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन वहीं उमेश यादव दोनों पारियों में एक ही विकेट ले सके।

India's 395 runs, Essex lost five wickets and scored 237 runs

उमेश यादव के पहले टेस्ट मैच के प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान विराट कोहली अगर शार्दुल ठाकुर को जगह देते हैं तो जाहिर की बात है उमेश यादव का ही पत्ता कटेगा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

The post IND VS WI- हैदराबाद टेस्ट मैच में अगर कप्तान विराट कोहली करते हैं शार्दुल ठाकुर को शामिल तो इस खिलाड़ी का पत्ता कटना तय appeared first on SportzWiki Hindi.