भारत में क्रिकेट भले ही राष्ट्रीय खेल ना हो लेकिन हमारे देश में क्रिकेट के खेल के किसी धर्म से कम नहीं माना जाता है। जब इस खेल को धर्म माना जाता है तो इन्हें खेलने वाले क्रिकेटरों को भगवान का दर्जा दिया गया है।

विराट कोहली के फैंस है उनके एक दीदार को बड़े बेताब
ऐसे में किसी भारतीय क्रिकेट प्रेमी के लिए अपने सबसे फेवरेट खिलाड़ी का एक दीदार करने तक में जबरदस्त उत्सुकता देखी जाती है। फैंस अपने चहेते खिलाड़ी को लेकर बहुत ही बेताब रहते हैं।

इसी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में देश के सबसे बड़े चहेते खिलाड़ी हैं जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और विराट कोहली के फैन उनका एक दर्शन पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है।
हैदराबाद टेस्ट में चलते मैच में विराट कोहली से मिलने पहुंचा एक फैन
विराट कोहली के एक क्रेजी फैन को एक बार फिर से बीच मैदान में देखा गया तो सभी सुरक्षा घेरे को तोड़कर विराट कोहली से मिलने बीच मैदान में आ पहुंचा। जी हां हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की….
In Pictures: A man ran onto the field, and hugged Virat Kohli before trying to take a selfie with the skipper.
Read more: https://t.co/pMqaxxlHvJ pic.twitter.com/8BL0i244nF— The Quint (@TheQuint) October 12, 2018
जहां पहले दिन के खेल के दौरान पहले ही सेशन में विराट कोहली का एक क्रेजी फैन सुरक्षा घेरे को पार करते हुए मैदान में आ पहुंचा। वेस्टइंडीज की पारी के दौरान मैदान में आए इस फैन ने विराट कोहली को गले मिलने की कोशिश की और साथ ही सेल्फी की कोशिश भी की। बाद में विराट कोहली ने भी सेल्फी लेने में साथ दिया।
राजकोट टेस्ट मैच में भी विराट कोहली से मिलने पहुंचे थे दो फैन
भारत में विराट कोहली युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। ऐसे में उनके साथ ऐसा नजारा ये पहली बार देखने को नहीं मिला है। इससे पहले इसी सीरीज के राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी कोहली से मिलने उनके दो फैन मैदान में पहुंचे थे।

राजकोट टेस्ट मैच के पहले दिन तीसरे सेशन के दौरान विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी उनके दो फैन सुरक्षा को तोड़कर मैदान में आ पहुंचे और विराट कोहली से सेल्फी की कोशिश की। हालांकि बाद में सुरक्षाकर्मी उन दोनों फैंस को बाहर ले गए।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IND VS WI- विराट कोहली से मिलने एक बार फिर मैदान में पहुंचा क्रेजी फैन, इस बार सबको हैरान करते हुए कोहली ने किया कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.